गोपनीयता नीति

रेंटअसिग्नल आपकी गोपनीयता का सम्मान करता है. हमें प्रदान की गई आपकी निजी जानकारी की रक्षा करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं. हम आपको हमारी गोपनीयता प्रथाओं के निम्नलिखित सिद्धांतों से वाकिफ कराना चाहेंगे. यह गोपनीयता नीति, हमारे उत्पादों इनाम सेवाओं द्वारा एकत्रित जानकारी, इस जानकारी के इस्तेमाल, और यदि आप इस संग्रह से बाहर रहना चाहें, इत्यादि के बारे में बताती है. हमारे उत्पादों और सेवाओं का इस्तेम्मल करके आप इस नीति में वर्णित सूचना संग्रह और प्रथाओं को सहमति देते हैं.

रेंटअसिग्नल एक वैश्विक कंपनी है. आपकी निजी जानकारी दुनिया भर के हमारे को अन्य कार्यालयों अथवा सहायक कंपनियों में साझा की जाती है. यह बयान विशेष कार्यक्रम-स्तर के प्रलेखन या आपके और रेंटअसिग्नल के बीच समझौते को 'सुपरसीड' कर सकती है.

हमारे द्वारा संगृहीत जानकारी

इस नीति में हम आपसे सम्बंधित व्यक्तिगत जानकारी को "निजी जानकारी" या "संवेदनशील निजी जानकारी" के नाम से पहचानेंगे. यदि आप हमें किसी और, जैसे अपने पति या पत्नी या काम सहयोगी, की व्यक्तिगत जानकारी भी दे रहें हैं, तो कृपया उस व्यक्ति की अनुमति भी ले लें.
इसके अलावा, रेंटअसिग्नल आपके रेंटअसिग्नल उत्पाद और नेटवर्क के बारे में "गैर-व्यक्तिगत जानकारी" भी एकत्रित करेगा.
निजी जानकारी ऐसी जानकारी होती है जिससे आपको पहचाना जा सकता है, जैसे आपका नाम, डाक या ईमेल पता, फोन नंबर, व्यवसाय, या आपकी रूचि. संवेदनशील निजी जानकारी ऐसी जानकारी होती है आपके वित्तीय खाते में प्रवेश पाया जा सकता है, जैसे बैंक खाता नंबर, क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड नंबर, कोई सुरक्षा कोड, या पासवर्ड. इस गोपनीयता नीति के प्रयोजन के लिए, संवेदनशील निजी जानकारी को निजी जानकारी के सन्दर्भ में ही बताया गया है.

गैर व्यक्तिगत जानकारी ऐसी जानकारी होती है जो व्यक्तिगत रूप से अभिज्ञेय नहीं होती, जैसे नेटवर्क उपकरणों, वेब पृष्ठ अनुरोध और ब्राउज़र के प्रकार के बारे में जानकारी.

हम जानकारी कैसे एकत्रित करते हैं

हम आपके बारे में जानकारी (निजी जानकारी भी), भिन्न स्थितियों में एकत्रित करते हैं. इनमें से कुछ हैं:

  • रेंटअसिग्नल पर जब आप खता बनाने के लिए रजिस्टर होते हैं
  • रेंटअसिग्नल के विशेष सिग्नल उत्पादों या सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं, अनुपूरक सहित
  • सेवा के लिए अनुरोध करने पर या रेंटअसिग्नलके उत्पादों या सेवाओं का समर्थन करने पर
  • सौदा या आदेश भेजने पर
  • संगोष्ठी में भाग लेने के लिए रजिस्टर करने पर
  • ऑनलाइन सर्वेक्षण में भाग लेने पर
  • ईमेल या अन्य डाक सूची में शामिल होने पर
  • किसी विज्ञापन पत्र, इत्यादि में प्रविष्टि के लिए
  • रेंटअसिग्नल को किसी भी अन्य कारण अपनी निजी जानकारी प्रदान करने पर

कई बार आप रेंटअसिग्नल वेबसाइट गुमनाम रूप से भी ब्राउज़ कर सकते हैं. जब भी आप रेंटअसिग्नल पर आते हैं, तो हम आपका आईपी पता (अर्थात आपके कंप्यूटर का इन्टरनेट पता) दर्ज कर लेते हैं. यह करने के पीछे हमारा मकसद होता है ध्यान रखना की आप हमारी वेबसाइट के किन हिस्सों में दिलचस्पी ले रहे हैं और नहं आप कितना समय के लिए होते हैं. हम यह आईपी पता आपके वेबसाइट पर पंजीकृत करने एवं अपने खाते में प्रवेश करने पर ही आपकी निजी जानकारी के साथ जोड़ते हैं.

रेंटअसिग्नल के कई वेब पेज, सेवाओं, उत्पादों और गतिविधियों में प्रवेश के लिए आपके लॉगिन और पासवर्ड जानकारी की आवश्यकता होती है. अपने लॉगइन और पासवर्ड की जानकारी का गोपनीय रखना आपकी खुद की ज़िम्मेदारी है.

समय समय पर, हमें अपने व्यापार भागीदारों और विक्रेताओं से निजी जानकारी प्राप्त करता है. रेंटअसिग्नल ऐसी जानकारी का इस्तेमाल तब ही करता है जब वह हमारी अपनी गोपनीयता पद्धति और गोपनीयता नीति के अनुसार एकत्रित की गयी है.

हम आपकी निजी जानकारी का प्रयोग कैसे करते हैं

रेंटअसिग्नल आपकी निजी जानकारी का प्रयोग अपने उत्पादों और सेवाओं के संबंध में, आपके अनुरोध का पालन करने में, आपके द्वारा अनुरोध किये गए विशिष्ट विपणन सामग्री प्रदान करने के लिए, और आपकी अनुमति के बाद ही करता है. उदाहरण के लिए, रेंटअसिग्नल आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग निम्नलिखित के लिए कर सकते हैं:

  • नवीनतम उत्पाद घोषणाओं, सॉफ्टवेयर अद्यतन, सॉफ्टवेयर उन्नयन, प्रणाली संवर्द्धन, विशेष पेशकश, और ऐसी तमाम अन्य जानकारियों से आपको रूबरू रखने के लिए. इन सब में कभी कभार अन्य प्रौद्योगिकी कंपनियों के उत्पादों और सेवाओं. जिनसे आपका रेंटअसिग्नल बेहतर हो सके, के बारे में भी जानकारी शामिल हो सकती है.
  • आपको हमारे उत्पादों एवं सेवाओं से सम्बंधित सहयोग एवं सहायता प्रदान करने के लिए. इनमें अनुपूरक में वर्णित सुरक्षा पैच का प्रावधान भी शामिल है.
  • हमारे ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण या बाजार अनुसंधान प्रयोजनों के लिए आपसे संपर्क करने के लिए.
  • आपके आदेशों को पूरा करने के लिए.
  • सांख्यिकीय विश्लेषण करने या अन्य प्रयोजनों के लिए, अनाम डाटा रिकॉर्ड या डाटा समुच्चयन बनाने के लिए. इस प्रक्रिया में आपकी जानकारी (जैसे आपका नाम) हटा दिया जाता है जिससे डाटा व्यक्तिगत रूप से आपके लिए अभिज्ञेय बन जाता है.

इसके अतिरिक्त, अनुपूरक में बताये अनुसार, हम कुछ उत्पादों के सम्बन्ध में गैर-व्यक्तिगत जानकारी भी एकत्रित करते हैं. यदि आप चाहते हैं की आपकी यह गैर-व्यक्तिगत जानकारी का संग्रह नहीं किया जाये, तो आप अपने कंप्यूटर से रेंटअसिग्नल सॉफ्टवेयर अप्रतिष्ठापित कर दें.

आपके द्वारा जमा की गई कोई भी संवेदनशील निजी जानकारी केवल विशिष्ट गतिविधि या या फिर जिस कार्य हेतु प्रस्तुत की गई थी, सिर्फ उस के लिए इस्तेमाल होगी. इस्तेमाल के बाद कंपनी की नीति अनुसार इस जानकारी को मिटा दिया जाएगा.
हम निजी जानकारी का खुलासा किन परिस्थितियों में करते हैं

रेंटअसिग्नल आपके द्वारा दी गई जानकारी दुनिया भर में हमारे स्वामित्व वाली, या हमारे स्वामित्व की कारोबारी संस्थाओं के साथ कर सकता है. हम कभी कभार कुछ सेवाओं का काम दूसरी कंपनी, एजेंट, या ठेकेदारों को देते हैं. ये सेवाएं हैं, जैसे, क्रेडिट कार्ड लेनदेनों सम्बंधित, वेबसाइट होस्टिंग, ग्राहक सहायता प्रदान करना. यह कंपनियों सिर्फ हमारे द्वारा बताये कार्य का निर्वाह करती हैं और इन्हें आपकी व्यक्तिगत जानकारी का उपयोग करने की अनुमति नहीं दी जाती. इसके अलावा हम आपकी जानकारी हमारे व्यापार के भागीदार (जैसे, साझेदारी में बिक्री संवर्धन के लिए या फिर वितरण साझेदारों को बिक्री लीड देने के लिए); सेवा विक्रेताओं, शिपिंग कंपनियों, और डाक और सरकार अधिकारी (जैसे कस्टम अधिकारी).
हम आपकी निजी जानकारी का खुलासा, कानूनी आवश्यकता पड़ने पर, हमारे प्रोग के नियम लागु करने के लिए या आवश्यक परिस्थितियों में, हमारी निजी सुरक्षा, हमारी वेबसाइट की या सार्वजनिक सुरक्षा के लिए भी कर सकते हैं.

रेंटअसिग्नल आपकी निजी जानकारी समेत अपनी कुछ या सारी संपत्ति को बेच, हस्तांतरण या अन्यथा कुछ भी कर सकती है. यह सब किसी विलय, अधिग्रहण, पुनर्गठन या संपत्ति की बिक्री या दिवालिएपन की स्थिति में हो सकता है. यदि ऐसे में नै इक्की की आपकी जानकारी का उपयोग करने की योजना इस गोपनीयता नीति से भिन्न हो, तो आपको ऐसे किसी भी हस्तांतरण से बाहर रहने का पूरा अधिकार होगा.

आपकी पसंद और नियंत्रण

हम आपकी निजी जानकारी संगृहीत करने से पहले आपको हमेश सूचित करेंगे और यह भी बताएँगे की हमारा उस संग्रह का उद्देश्य क्या है. हम यदि आपके द्वारा बताई गयी व्यक्तिगत जानकारी का प्रयोग किसी और प्रयोजन से, या इस गोपनीयता नीति में बताये कार्य के अलावा करेंगे तो भी हम उससे पहले आपसे सहमती लेंगे. आप अपनी सहमती का संकेत देने के लिए दिए गए विकल्प पर निशाँ लगा दें. इससे हमें आपके चुनाव का पता चल जाएगा.

हम कुकीज़ और अन्य ट्रैकिंग तकनीकों का इस्तेमाल कैसे करते हैं

कई वेबसाइटों की तरह, रेंटअसिग्नल भी कई तकनीकों, जैसे कुकीज़ और वेब बीकोन का इस्तेमाल करता है. इससे आपको हमारी वेबसाइट इस्तेमाल करने में आसानी हो जाती है, कार्यकुशल हो जाती है और मूल्यवान हो जाती है. वेबसाइट आपके वापिस आने पर आपको पहचानती है और उसके अनुसार आपको एक अनुकूलित अनुभव प्रदान करती है.

एक 'कुकी' हमारे वेबसाइट द्वारा आपके कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव स्थानांतरित की गयी एक छोटी से डाटा फाइल है. रेंटअसिग्नल की वेबसाइट आपको 'कुकी,' आपके यहाँ खरीददारी करने, अनुरोध करने, जानकारी निजीकृत करने या फिर कुछ सेवाओं के लिए अपने स्वयं को शामिल करने के समय भेजती है. एक 'कुकी' आपकी हार्ड डिस्क से आपका व्यक्तिगत डाटा या फिर दूसरी वेबसाइट द्वारा बने गई 'कुकी' का डाटा नहीं पढ़ सकती. बल्कि वास्तव में, एक 'कुकी' में सिर्फ आपके द्वारा खुद बताई गई जानकारी ही होती है. हमारी वेबसाइट में आने पर 'कुकी' के इस्तेमाल की हामी भर कर आपको आपके ब्राउजिंग व्यवहार के बारे में पता चल सकता है. इससे हमें आपके अनुभव को निजीकृत करने और उपयोगकर्ता यातायात पैटर्नों को ट्रैक कर पायेंगे. इससे हम यह भी निर्धारित कर पते हैं की हमारी वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी हमारे उपयोगकर्ताओं के कितना काम आ रही है और क्या हमारी नैविगेशनल संरचना हमारे उपयोगकर्ता तक जानकारी पंहुचा प् रही है या नहीं.
कूकिज आमतौर पर 'सत्र' कुकीज़ या 'दीर्घस्थायी' कुकीज़ में होती हैं.

  • सत्र कुकीज़ आपके कंप्यूटर सिर्फ तब ही तक रह पति है जब तक ब्राउजर खुला हो. ब्ब्राउजर बंद हो जाने पर वे भी बंद हो जाती है.
  • 'दीर्घस्थायी' कुकीज़ आपके कंप्यूटर पर आपके नष्ट करने या उनके निष्कासित होने तक रहती है.

आप रेंटअसिग्नल की कुकीज़ स्वीकार किये बिना ही हमारी अधिकांश वेबसाइट ब्राउज कर सकते है. हालांकि, वेबसाइट की कुछ कार्यक्षमता आपके कंप्यूटर पर कुकीज़ अक्षम होने से खो सकती है. अन्य रेंटअसिग्नल के वेबपृष्ठ, विशेष रूप से वे जहाँ पर लॉगिन और पासवर्ड की आवश्यकता होती है, में कुकीज़ के उपयोग की आवश्यकता होती है और अक्षम कुकीज़ के साथ प्रोग नहीं किये जा सकते.

इसके अलावा, उपयोगकर्ता व्यवहार समझने के लिए, कुकीज़ के साथ साथ रेंटअसिग्नल वेब बीकन का भी उपयोग करता है. वेब बीकन वेबसाइट या एचटीएमएल--स्वरूपित ईमेल पर पाई जाने वाली एक इलेक्ट्रानिक छवि है. इसे एकल पिक्सॅल (1*1) या स्पष्ट जीआईऍफ़ भी कहते है. छवि एवं पाठ्यांश की तरह, वेब बीकन भी वेबपृष्ठ का एक अंश होते हैं. फर्क सिर्फ इतना ही है कि ये इनते छोटे होते हैं कि एक तरह से यह अदृश्य ही होते हैं. वेब बीकन उपयोगकर्ता के कंप्यूटर कि कई जानकारियों को पहचान सकते हैं, जैसे कि कुकीज़, पृष्ठ को देखने की समय एवं तारिख और वेब बीकन के लगते समय पृष्ठ का विवरण. यह आपके कंप्यूटर की कोई अतिरिक्त जानकारी नहीं दे पते. असल में यह सिर्फ आधारभूत आँकड़े एकत्रित करने और कुकीज़ का प्रबंधन करने का एक सुविधाजनक तरीका है. आप एडी ब्राउजर की कुकीज़ बंद कर देंगे तो वेब बीकन भी कोई भी गतिविधि पर नज़र नहीं रख पायेगा. ऐसे में वेब बीकन भले ही आपके आईपी पते से एक अनामक मुलाकात याद रखे, पर कोई भी अनुपम सूचना दर्ज नहीं की जायेगी.

रेंटअसिग्नल आपके ईमेल लिंक्स को ट्रैक करने के लिए अनुकूलित लिंक या अन्य समान तकनीकों का प्रयोग भी कर सकता है. हम इस तरह की जानकारी को आपकी व्यक्तिगत जानकारी के साथ जोड़ देंगे. इससे हम आपको अधिक ध्यान केंद्रित ईमेल या खरीददारी जानकारी प्रदान कर पाएंगे. प्रत्येक ईमेल संचार में एक 'सदस्यता समाप्त करें' के विकल्प का लिंक होगा जिस पर क्लिक करने पर आप इस प्रकार के वितरण को चाहें तो रोक सकते हैं.

यदि आप हमारी वेबसाइट या एचटीएमएल-स्वरूपित ईमेल देखते हुए कुकीज़ पसंद नहीं करते, आप अपने ब्राउज़र को कुकीज़ मंजूर करने या नामंजूर करने के लिए आपको सचेत करने पर सेट कर सकते हैं. या आप चाहें तो अपने ब्राउज़र से बंद करके अप्प सभी कुकीज़ को अस्वीकार कर सकते हैं.

कुकीज़ और अन्य त्रक्किंग तकनीकों के बारे में अतिरिक्त जानकारी के लिए और साथ में उनका उपयोग रोकने के लिए निर्देशों के लिए देखें http://privacy.getnetwise.org/browsing/tools.

अपनी जानकारी को परिवर्तित करने, सही करने और नवीनीकृत करने की आपकी क्षमता
यदि आप एक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं, तो किसी भी समय आप www.Rent a Signal.com. पर जाकर अपनी व्यक्तिगत जानकारी बदल सकते हैं. यदि आपको अपना रेंटअसिग्नल खता निष्क्रिय करना है, या फिर हमारे पास आपकी किसी व्यक्तिगत जानकारी को निष्क्रिय करना है तो हमें इस ईमेल पर निवेदन भेजें: info@rentasignal.com
यदि आप अपना खता निस्क्क्रिया करते हैं, तो कानून के मुताबिक हम आपकी निजी जानकारी की कुछ फाइल अपने पास रखेंगे. इससे हमें धोखाधड़ी रोकने, विवाद सुलझाने, विघ्न निवारण में, हमारे प्रयोग की शर्तों और कानूनी आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद मिलेगी.

हम आपकी व्यक्तिगत जानकारी को कैसे सुरक्षित रखते हैं

आपके द्वारा भेजे गए डाटा को रेंटअसिग्नल औद्योगिक-मानक भौतिक, इलेक्ट्रॉनिक, और प्रबंधकीय प्रक्रियाओं से सुरक्षित रखता है. ज़रूरत पड़ने पर रेंटअसिग्नल की वेबसाइट एसएसएल-एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करके संवेदनशील डेटा प्रसारण की सुरक्षा बढ़ता है. रेंटअसिग्नल के अंदर, डाटा सीमित पहुँच के साथ नियंत्रित सर्वर में संग्रहित रहता है. आपकी जानकारी अमेरिका या किसी अन्य देश में जहाँ हम, हमारे सहायक और सहयोगी कंपनियां या एजेंट स्थित हैं, वहां संगृहीत और सुरक्षित की जाती है.

हम हमारे पास राखी आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने का निरंतर प्रयास करते हैं. लेकिन हम एक असुरक्षित इंटरनेट कनेक्शन से आप द्वारा हमें हस्तांतरित जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं कर सकते. इसलिए, हम आपको आग्रह करते हैं की आप जब भी इन्टरनेट पर अपने निजी आंकडें भेजे, तो कृपया सभी एहतियात लें.

अपने निजी आँकड़ों की सुरक्षा के लिए कुछ तरीके हैं: अपना पासवर्ड अक्सर बदलें, पासवर्ड में संख्या और अक्षरों का संयोजन रखें, और सुनिश्चित करें की आप एक सुरक्षित ब्राउज़र का ही उपयोग कर रहे है. इसके अतिरिक्त, 'फिशिंग' हमलों से सावधान रहें जिनमें उपयोगकर्ता की व्यक्तिगत पहचान डाटा और वित्तीय कह्तों के क्रेडेंशियल्स चोरी करने का प्रयास किया जाता है. 'फिशर्स' झूटी ईमेल भेज कर प्राप्तकर्ताओं को एक नकली वेबसाइट में प्रवेश करने के लिए लालच देते है. इस वेबसाइट में आपको धांधली दे कर आपसे आपकी संवेदनशील निजी जानकारी, जैसे क्रेडिट कार्ड संख्या, खाते का उपयोगकर्ता नाम, पासवर्ड और सामाजिक सुरक्षा संख्या आपसे हासिल कर लिया जाता है. ध्यान रखें की रेंटअसिग्नल आपको संवेदनशील निजी जानकारी पता करने या पुष्टि करने के लिए ईमेल नहीं भेजेगा. यदि आप इस तरह का कोई भी संचार प्राप्त हो, तो कृपया उसे हमें भेज दें और उसे अपने कंप्यूटर से तुंरत हटा दें.

हमारी वेबसाइट 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों को के लिए बिलकुल नहीं है और न ही उन्हें आकर्षित करना हमारा लक्ष्य है. रेंटअसिग्नल 13 वर्ष से कम आयु के बच्चों की व्यक्तिगत जानकारी की किसी भी तरह से इच्छा नहीं रखती और न ही उन्हें इस सूचना के लिए कोई अनुरोध भेजती.

तीसरी पार्टी की साईट

रेंटअसिग्नल की वेबसाइट में तृतीय पक्ष की वेबसाइट के लिंक शामिल है. इनमें से कुछ सह रेंटअसिग्नल लोगो के साथ ब्रांडेड हैं. परन्तु, यह वेबसाइट हमारे द्वारा संचालित नहीं हैं. हम आपकी निजी जानकारी इन वेबसाइट के साथ नहीं बांटते. और न ही हम इन वेबसाइट की गोपनीयता नीतियों के लिए जिम्मेदार हैं. तृतीय पक्ष की कोई भी वेबसाइट इसलिए अपने जोखिम पर इस्तेमाल करें.

यद्यपि हम व्यापार में भागीदार बहुत सोच समझ कर चुनते है, पर हमारी वेबसाइट से जुड़ी तृतीय पक्षों द्वारा संचालित वेबसाइट की गोपनीयता नीतियों के लिए हमें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता. आप जैसे ही हमारी वेबसाइट छोड़ कर किसी भी अन्य वेबसाइट पर जाएँ, तो आप स्वयं ही उनकी गोपनीयता नीति पढें व जाने की वे समीक्षा करें की वे आपसे एकत्रित जानकारी का इस्तेमाल कैसे करेंगे.

इस गोपनीयता कथन में परिवर्तन

यह दस्तावेज़ आखिरी बार 1 मई, 2009 को नवीनीकृत किया गया था. रेंटअसिग्नल इस दस्तावेज़ में संशोधन समय समय पर करता रहेगा. इस गोपनीयता कथन में कोई भी संशोधन करने के बाद हम वह जानकारी अपनी वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर 30 दिनों तक की लिए रखेंगे. किसी भी बदलाव के बाद रेंटअसिग्नल का आपका इस्तेमाल लागु संशोधनों को सूचित करेगा और आपसे उनकी स्वीकृति की पुष्टि भी लेगा.

अस्वीकरण

इस गोपनीयता कथन के अर्न्तगत हम त्रुटि-मुक्त रहने की गारंटी नहीं देते. हमारे प्रयासों के बावजूद भी ऐसा हो सकता है की हम कोई अनभिप्रेत गोपनीयता के मुद्दे को पकड़ नहीं पायें. तदनुसार, हमारी गोपनीयता निति से सम्बंधित आपकी चिंताओं की प्रतिपुष्टि का हम स्वागत करते हैं. आप यह भी हमें सूझा सकते हैं की अपने उत्पादों और सेवाओं में सुधार के लिए हम और क्या कदम उठा सकते हैं. हम इस गोपनीयता कथन का पालन करने के लिए उचित प्रयास करेंगे और जब हम किसी भी असफलता के समक्ष आयेंगे तो शीघ्र सुधारात्मक कार्रवाई करेंगे. इस गोपनीयता नीति किसी भी परिणामी, प्रासंगिक या दंडात्मक क्षति का उत्तरदायित्व हमारा नहीं होगा.

प्रश्न या सुझाव

यदि आपको हमारे आपकी निजी जानकारी को संगृहीत करने, इस्तेमाल करने, या उसका प्रकटन करने से सम्बंधित कोई प्रश्न या सुझाव हैं, तो कृपया हमें पर ईमेल करें. info@rentasignal.com

उत्पाद-विशेष दिशानिर्देश
कुछ उत्पादों रेंटअसिग्नल उत्पादों और नेटवर्क उपकरणों के बारे में गैर-व्यक्तिगत जानकारी इकट्ठा करते हैं. उत्पादों की स्थिति और स्वास्थ्य से सम्बंधित यह जानकारी हअमें वापिस भेज दी जाती है. फिर हम इस जानकारी से यह निर्धारित करते हैं की उपयोगकर्ताओं हमारे उत्पादों का कैसे इस्तेमाल कर रहे हैं और फिर इससे हम उत्पादों को बेहतर बना पाते हैं उपलब्ध उन्नयन करने के लिए आपको सचेत कर पते हैं. हम एक अनाम एकत्रित रूप में तृतीय पक्षों के साथ इस जानकारी को कई बार साझा भी करते हैं. इसके अलावा, उत्पादों नियमित रूप से अद्यतन करते रहते हैं, जिससे आपका नेटवर्क बेहतरीन प्रदर्शन देता है और नवीनतम फर्मवेयेर के अनुसार सचेतक भेजता रहता है. यह जानकारी आपके साथ सिर्फ तब ही जुड़ी होती है जब आप रेंटअसिग्नल से संचार प्राप्त करने के प्रयोजन को चुनते हैं. आप इस जानकारी के संग्रह से किसी भी समय खुद को बहर भी निकाल सकते हैं. इसके लिए आपको सिर्फ सेटिंग में बदलाव करने होंगे, या फिर अपने कंप्यूटर से यह सॉफ्टवेयर अप्रतिष्ठापित करना होगा.
व्यक्तिगत जानकारी एक 'स्टोर खता' बनाये जाने पर एकत्रित की जाती है. आपके लिए वेब सेवाओं का उपयोग आसान बनाने के लिए और आपका समय बचने के लिए, 'स्टोर' आपको आपकी निजी जानकारी का उपयोग करते हुए एक खता बनाने की अनुमति देता है.
कुछ उत्पादों की इस रिपोर्ट विशेषता को सेट करके, आप रेंटअसिग्नल को नेटवर्क जानकारी संगृहीत करने की अनुमति देते हैं. इस जानकारी में नेटवर्क यातायात, आवेदन पत्र के उपयोग और इंटरनेट इतिहास सहित आपका ईमेल पता भी होता है और इसलिए यह आपकी व्यक्तिगत जानकारी होती है. इस नेटवर्क जानकारी को एक रिपोर्ट में संक्षिप्त किया जाता है और यह पहचान के ईमेल पते पर भेज दी जाती है. यह सुविधा लेने के लिए आपको अलग से एक विकल्प चुनना पड़ता है. आपके इसे सक्षम करने पर ही यह आंकड़ा इकट्ठा किया जाता है.
रेंटअसिग्नल के कई उत्पादों के समर्थन सेवा विशेष आपके नेटवर्क विन्यास और उपयोग के लिए जानकारी का भंडार इकट्ठा और सुरक्षित करता है. परिणामस्वरूप, रेंटअसिग्नल आपके मेत्वोर्क से सम्बंधित विस्तृत जानकारी एकत्रित और सुरक्षित करती है, ताकि आपको नेटवर्किंग तकनीकी सहायता प्रदान कर पाएं. यह जानकारी आप के साथ जुड़ी होती है. हमारे किसी प्रतिनिधि से समर्थन या सहायता लेते समय आपको यह अद्वितीय पहचान संख्या (आईडी नंबर) प्रदान करना पड़ेगा.